Facebook Twitter Instagram youtube youtube

नंद किशोर गुर्जर के समर्थन में उतरे किसान नेता हरीश हुन, पार्टी के नोटिस पर जताई नाराजगी

 नंद किशोर गुर्जर के समर्थन में उतरे किसान नेता हरीश हुन, पार्टी के नोटिस पर जताई नाराजगी
Spread the love

खबर हापुड़ से है जहाँ विधायक नंद किशोर गुर्जर को पार्टी से नोटिस मिलने के बाद किसान नेता हरीश हुन खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नंद किशोर गुर्जर जनता के लिए लड़ रहे हैं, और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

हरीश हुन ने आरोप लगाया कि कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने विधायक नंद किशोर गुर्जर के साथ अभद्रता की। विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले चार दिनों से फटे कुर्ते में घूम रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह जनता की सेवा कर रहे हैं। विधायक को पार्टी से मिले नोटिस के बाद समर्थकों में भी भारी आक्रोश है। हरीश हुन ने संकेत दिया कि अगर विधायक के खिलाफ अन्याय हुआ, तो किसान और उनके समर्थक बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले में क्या फैसला लेती है और क्या विधायक नंद किशोर गुर्जर को नोटिस का जवाब देने के बाद राहत मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उनसे सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *