बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूर दब गए,1 मजदूर की मौत

बरेली में शनिवार सुबह ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई। हादसे में 5 मजदूर दब गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और हाथों से ईंट हटाई। सूचना पर पुलिस और जिला मुख्यालय से SDRF टीम पहुंची।
किसी तरह से 4 मजदूरों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। एक गाड़ी भी मलबे में दब गई थी, जिसे क्रेन से बाहर निकाला। करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
मजदूर की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। इसकी सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है। परिजनों को समझाने की जुटी हुई है। पूरा मामला मीरगंज इलाके का है।
SDM तृप्ति गुप्ता ने बताया- ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी। 4 को निकाला जा चुका है, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों का मीरगंज सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इधर, मजदूर की मौत के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़का गया। हजारों की संख्या में मजदूर और उनके परिजन ईंट-भट्ठे से दौड़कर हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर जमा लगा दिया।
