Facebook Twitter Instagram youtube youtube

 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना 

  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना 
Spread the love

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हमेशा मुस्लिम लोगों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, वही अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। जिसका आयोजन सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की ओर से किया गया था। जिसमें अखिलेश यादव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठ कर खजूर का रोजा इफ्तार किया है। इस आयोजन के जरिये राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश देने की कोशिश की गई है।वहीं इस आयोजन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा नफरत फैलाने की कोशिश करती है। अगर आप विवेकानंद का इतना सम्मान करते हैं, तो आपको शिकागो में दिए गए उनके भाषण के बारे में सोचना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि हम ऐसे देश से ताल्लुक रखते हैं, जहां हर धर्म को सार्वभौमिक स्वीकृति प्राप्त है। यह भारत की संस्कृति है। उन्हें (बीजेपी) इतिहास में झांकना चाहिए। साथ ही अखिलेश ने कहा कि 80, 20 बोलने वाले योगी नहीं हो सकते हैं। 80, 20 का मकसद हिंदू-मुसलमान कराने का है। अगर ऐसा है तो वो योगी नहीं है। योगी वस्त्र से नहीं बल्कि विचारों से होता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी वही जो दूसरों का दुख अपना दुख समझे, माया में रहकर माया से दूर रहे, गुस्सा ना आये और नफरत फैलाने की बातचीत ना हो वही योगी होता है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि ये सरकार तीस मार खा सरकार है। प्रयागराज में एक हजार लोगों ने अपने परिवार के खोये हुए लोगों के पोस्टर लगाए हैं।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *