Facebook Twitter Instagram youtube youtube

लखनऊ में होली को लेकर मेट्रो की बदली टाइमिंग, दोपहर 2:30 बजे के बाद चलेगी मेट्रो

 लखनऊ में होली को लेकर मेट्रो की बदली टाइमिंग, दोपहर 2:30 बजे के बाद चलेगी मेट्रो
Spread the love

लखनऊ में होली के त्योहार को देखते हुए मेट्रों कर्मचारियो के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग बदली रहेगी। वही 14 मार्च को मेट्रो का संचालन सुबह से दोपहर बाद तक बंद रहेगा। जिसकी जानकारी मेट्रो अधिकारियों ने दी है कि होली पर दोपहर 2:30 बजे मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। उसके बाद रोज की तरह रात 10:30 बजे तक सेवाएं चालू रहेंगी।

होली के दिन यात्रियों को ना हो परेशानी

आधिकारियों का कहना है कि होली के दिन लोग अपनी पारंपरिक गतिविधियों और उत्सवों में व्यस्त रहते हैं। मेट्रो के संचालन में इस बदलाव से उन्हें यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। मेट्रो प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस फैसले से त्योहार के दिन शहर में यात्रा करने वाले लोग आसानी को कोई परेशानी नही होगी और यात्री आसानी से मेट्रो की सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

15 मार्च से मेट्रो सेवाएं विगत दिनों कि तरह सचालित कर दी जाएगी

लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि 14 मार्च को होली पर लोगों को यातायात के दूसरे विकल्पों से बचाने के लिए दोपहर बाद मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। मेट्रो के दोनों प्रमुख टर्मिनल एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया स्टेशन से सेवाएं चलेंगी। अगले दिन 15 मार्च से मेट्रो सेवाएं विगत दिनों कि तरह सचालित कर दी जाएगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *