होली में मिलावटी खोये से बिगड़ सकती हैं आपकी तबियत

होली के त्यौहार में मिलावटी खोये से होशियार रहें क्योकि मिलावटी खोया आपकी सेहत को खराब कर सकता है। अकसर देखा गया है कि त्योहार आते ही मिलावटखोरों की टोली एक्टिव हो जाती है और पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर देते है। होली पर कानपुर में खाद्य विभाग की 6 टीमें त्योहार से पहले ही सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और खराब खोया बेचने वाले लोगों पर शिकंजा कस रही हैं।
बाजार की मिठाई से सावधानी बरते
त्योहार आते ही मिलावटखोरों के गैंग सक्रिय हो जाता है वो चाहे होली का त्यौहार हो या फिर दिवाली का वो लोग मिलावटी चीजे बेचने से वही बीते दिनों कानपुर में तीन हजार से क्विंटल से अधिक का मावा पकड़ा है और उसे कचरे में फेक दिया गया। कुछ महिने पहले एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, कई शहरों में मावे में डिटर्जेंट और कई अन्य हानिकारक मिलावट पाए गए हैं, अगर इनका सेवन कर लिया जाए तो इससे पाचन सहित कई अन्य अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को मिठाइयां खरीदते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
मिलावटी खोया सेहत के लिए है हानिकारक
वही मिलावटी खोये से बनी चीजों पर डॉक्टर्स का कहना है कि त्योहारों में अक्सर मिठाइयों में मिलावट मिलती रहती हैं। अपनी चीजों को पूरा करने के लिए गैंग
मावे में घटिया किस्म के मिल्क पाउडर और वनस्पति घी मिलाकर लोगों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि नकली खोया में सिंथेटिक दूध, यूरिया मिलाया जाता है, इसके सेवन से उल्टी, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग और पाचन की कई समस्याएं हो सकती हैं। मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाली हानिकारक चीजों का पाचन तंत्र के साथ सेहत पर और भी कई प्रकार से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है, कुछ मामलों में इसे किडनी-लिवर की समस्याओं को बढ़ाने वाला भी पाया गया है।