Facebook Twitter Instagram youtube youtube

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा

New Delhi, India – March 6, 2025: Delhi Chief Minister Rekha Gupta during the Felicitation ceremony and discussing on budget at constitution club in Delhi in New Delhi, India, on Thursday, March 6, 2025. (Photo by RAJ K RAJ / Hindustan Times)

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार महिलाओं को एक तोहफे से नवाज़ने जारही है। दिल्ली की भाजपा सरकार आज अपना वादा पूरा करने जारही है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये महीने के साथ और भी योजनाएं जैसे मुफ्त सिलेंडर योजना भी शामिल हैं। दिल्ली में क़रीब 15 लाख महिलाओं के महिला सम्मान योजना के दायरे में आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस योजना से राजधानी दिल्ली की करीब 15 लाख महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार आज दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक महिला समृद्धि योजना शुरू करेंगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें की इस महिला समृद्धि योजना के तहत 18 से 60 साल उम्र तक की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये उन महिलाओं को मिलेंगे जिनकी सालाना घरेलू आय 3 लाख रुपये से कम है। साथ ही कोई अन्य सरकारी सहायता राशि नहीं ले रही है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *