Facebook Twitter Instagram youtube youtube

औरंगजेब को लेकर विवादित बयान के चलते सपा विधायक अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से सस्पेंड

 औरंगजेब को लेकर विवादित बयान के चलते सपा विधायक अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से सस्पेंड
Spread the love

मुंबई। औरंगजेब की तारीफ करना महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। अबू आजमी ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब में मंदिर के साथ-साथ मस्जिद भी तोड़ा था।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधानसभा सत्र से अबू आजमी को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था। हालाँकि विवाद बढ़ने पर अबू आजमी ने माफी मांग ली थी। औरंगजेब पर दिए गए बयान के बाद से सियासत गर्माने पर अबू आजमी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। अबू आजमी ने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *