Facebook Twitter Instagram youtube youtube

सपा विधायक अबू आजमी ने की औरंगजेब की जमकर तारीफ, चढ़ा सियासी पारा; FIR दर्ज

 सपा विधायक अबू आजमी ने की औरंगजेब की जमकर तारीफ, चढ़ा सियासी पारा; FIR दर्ज
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अबू आजमी ने मुग़ल बादशाह औरंगजेब को एक उत्तम प्रशासक बताया है। उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की है कि सपा विधायक अबू आजमी पर मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया जाय।एकनाथ शिंदे के बयान के बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या कहा था एकनाथ शिंदे ने?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अबू आजमी के बयान इस बयान के बाद काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को जिसने 40 दिनों तक बंधक बनाकर मारा, वह उत्तम प्रशासक कैसे हो सकता है? जिसने अपनी मां और बहनों की इज्जत लूटी, वह औरंगजेब अबू आजमी को कैसे प्यारा लग सकता है।

उन्होंने अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग कर कहा कि सपा विधायक को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। एकनाथ शिंदे के अलावा शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *