Facebook Twitter Instagram youtube youtube

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, दामाद ने चाकू से गोदकर की सास-ससुर की हत्या; पत्नी भी घायल  

 लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, दामाद ने चाकू से गोदकर की सास-ससुर की हत्या; पत्नी भी घायल  
Spread the love

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर से थर्रा उठी। यहां के आलमबाग के गढ़ी कनौरा में दामाद ने अपने सास-ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी जगदीप सिंह की पत्नी पृनम ने बताया कि पति से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था।

बुधवार को आरोपी ससुराल आया था। पत्नी से बात करने की कोशिश की पर आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पूनम ने उससे बात करने से मना कर दिया। दोनों की झड़प होने लगी और जगदीप ने पूनम की पिटाई कर दी।

इस दौरान ससुर अनंत राम और सास आशा देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो जगदीप आपे से बाहर हो गया और चाकू से बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।

पूनम ने महिला आयोग में की थी शिकायत

पूनम ने बताया कि शादी के बाद कुछ साल तक सब ठीक था। इधर कुछ महीने से जगदीप उन्हें प्रताड़ित करने लगा था। अक्सर शराब पीकर आता और मारपीट करता। बच्चों के सामने भी अभद्रता करने लगा था। परेशान होकर पूनम ने जगदीप के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। इसी बात से वह नाराज था।

दहशत में मासूम नहीं थम रहे आसू

वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) घर पर मौजूद था। वारदात के बाद मासूम सहमा नजर आया। वह लगातार रोए जा रहा था। वह बार-बार नाना-नानी को याद करता रहा। पूनम का दूसरा बेटा गुरुदत्त उनकी बड़ी बहन कंचन के पास जम्मू में है।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। अनंत राम के दो बेटे रोहन और सूरज, दो बेटियां कंचन और पूनम हैं। रोहन का मीरजापुर में इलाज चल रहा है, जबकि सूरज जम्मू में हैं। घटना के समय रोहन की पत्नी अपने मायके में थीं। घटना की सूचना पर देर रात वो घर पहुंचीं।

RPF से सेवानिवृत्त थे अनंत राम, शिक्षिका हैं पूनम

स्थानीय लोगों के मुताबिक अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। आए दिन मारपीट करता था। इसी चीज से तंग आकर वह मायके चली आई। पूनम और जगदीप के दो बेटे हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *