बस्ती: ग्राम प्रधान की दबंगई, पिटाई कर महिला का हाथ तोड़ा; पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाई

बस्ती। उप्र के बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में शिकायत की है लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के तकिया चक की कंचना चौधरी पत्नी राजबहादुर चौधरी व सास गीता देवी पत्नी स्व. हरिराम ने थाने पर ग्राम प्रधान जगराम पाण्डेय खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कंचना व गीता देवी ने बताया कि प्रधान के घर के पीछे इनकी अपनी ज़मीन है जिसमे कई तरफ से जल जमाव होता था। पानी का जमाव ना हो इसके लिए बंधा लगवाया था जो ग्राम प्रधान जगराम पाण्डेय द्वारा जेसीबी से खुदवाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर ग्राम प्रधान जगराम पाण्डेय गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे, गांव के कुछ लोगों के बीच बचाव से वह बच सकी।
दूसरे दिन (29 जून) कंचना की सास गीता देवी जब दूध लेने बगल के पुरवे पर गई थी। वापस आते जब वह प्रधान के घर सामने पहुंची तभी प्रधान जगराम का परिवार, जो पहले से गुट बनाकर बैठे थे, गीता देवी खींचकर घर मे ले जाकर मारा पीटा जिससे गीता देवी का बाया हाथ फैक्चर हो गया। जिसकी शिकायती प्रार्थना पत्र सोनहा थाने दी लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई।
इस सम्बन्ध मे सोनहा प्रभारी निरीक्षक से बात की गयी तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान मे है और सम्बंधित चौकी प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस ग्राम प्रधान को गांव की जनता चौमुखी विकास के लिए प्रधान बनाती है वही गांव के लोगों पर सितम क्यों ढा रहा है?
