Facebook Twitter Instagram youtube youtube

लखनऊ: महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण

 लखनऊ: महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण
Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव भव्य रूप से मनाने जा रही है। इस अवसर पर बहराइच के चित्तौरा क्षेत्र में उनकी 40 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रतिमा का औपचारिक अनावरण करेंगे। इस स्मारक स्थल पर महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा के साथ-साथ एक स्मारक का भी निर्माण किया गया है, जिसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। यह प्रतिमा 17 टन वजनी है और इसका निर्माण मशहूर मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार ने किया है, जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी ऐतिहासिक कृतियों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। सरकार का यह कदम राज्य की गौरवशाली विरासत और वीर पुरुषों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *