Facebook Twitter Instagram youtube youtube

नवविवाहित जोड़ा…एक लाश…हनीमून पर आखिर हुआ क्या ?

 नवविवाहित जोड़ा…एक लाश…हनीमून पर आखिर हुआ क्या ?
Spread the love

हनीमून पर निकले थे दो लोग… एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने। लेकिन वापस लौटी सिर्फ एक लाश… और दूसरा इंसान अब तक गुमशुदा है। ये कहानी है इंदौर के राजा रघुवंशी की, जो अपनी पत्नी के साथ शिलांग हनीमून पर गए थे।

दोनों अचानक लापता हो गए। कोई सुराग नहीं… कोई खबर नहीं… ग्यारह दिन बाद राजा की लाश मिली एक पेड़ से लटकी हुई।हाथ पर लिखा ‘राजा’ नाम ही उसकी पहचान बना।पोस्टमार्टम में साफ हुआ — हत्या हुई है।किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए, और फिर लटका दिया गया। राजा की पत्नी अब भी लापता है। वो इस साजिश का हिस्सा थी या खुद भी किसी फरेब में फंसी ये आज भी सवाल बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में लापरवाही की। ना ढंग से सर्च किया गया, ना गहराई से जांच हुई।मामले में तेजी तब आई, जब मुख्यमंत्री ने दखल दिया।25 से ज़्यादा जवानों की टीम बनी और तभी लाश मिली।अब शिलांग पुलिस जांच कर रही है।हर एंगल से छानबीन हो रही है, लेकिन जवाब अभी दूर है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *