Facebook Twitter Instagram youtube youtube

मोदी सरकार के 11 वर्ष: उत्तर प्रदेश के मंत्रियों की आवाज़

 मोदी सरकार के 11 वर्ष: उत्तर प्रदेश के मंत्रियों की आवाज़
Spread the love

नई दिल्ली : मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने बयान दिए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।” सूर्य प्रताप शाही कहा की, “मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं और देश में लगातार विकास हो रहा है। गरीबों के लिए आवास बने हैं, मेडिकल कॉलेज और एम्स की स्थापना हुई है। आईआईएम खुल रहे हैं। देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ये सब मोदी सरकार की दूरदृष्टि का परिणाम है।”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “श्रीरामलला का भव्य मंदिर बन चुका है… श्री राम दरबार बन रहा है… अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी स्थापित की जाएंगी। आज पूरा देश दर्शन कर गर्व महसूस कर रहा है। और अगर 2014 में केंद्र में मोदी सरकार न बनी होती, तो यूपी की यह विजय यात्रा संभव नहीं थी। कांग्रेस के नेताओं को पहले अपने इतिहास पर नज़र डालनी चाहिए, फिर दूसरों पर टिप्पणी करनी चाहिए।”

आशीष पटेल , “NDA के 11 साल पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। सोशल जस्टिस के मुद्दे पर भी हमारी बात सुनी जा रही है। 1931 के बाद पहली बार जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया गया है, जो ऐतिहासिक है। हम सभी लोग इसका जश्न मनाएंगे।” “हम सभी सीटों पर तैयारी में जुटे हुए हैं और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।”

ब्रजेश पाठक इस मौके पर कहा, “गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियाँ निरस्त कर दी गई हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में देश ने विज्ञान, रक्षा और विकास के क्षेत्र में नई गाथाएं लिखी हैं।” “इस बार के कोरोना वेरिएंट को लेकर ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ वही लोग सतर्क रहें जिनका पहले से इलाज चल रहा है। बाकी लोगों को नियमों का पालन करना है। केस बढ़े हैं, लेकिन डरने की ज़रूरत नहीं है। सतर्कता ही सुरक्षा है।”

तो ये थे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के बयान — एक तरफ़ विकास की गाथा, तो दूसरी ओर सामाजिक न्याय और धार्मिक आस्था का सम्मान। आगे देखना होगा कि आने वाले वर्षों में यह यात्रा किस दिशा में बढ़ती है।”

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *