देखते रहिए, POK के टुकड़े होने वाले हैं’ – बृजभूषण शरण सिंह

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देखते रहित पीओके के टुकड़े होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को करारा जवाब दिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा “पीओके किसने दिया? तुष्टिकरण की राजनीति किसने शुरू की? किसके शासन में इस देश का बंटवारा हुआ? कांग्रेस के शासन में। कांग्रेस पीओके वापस नहीं ले सकती। भाजपा पीओके वापस लेगी। देखते रहिए, पीओके के टुकड़े होने वाले हैं।”
