कमल हासन का कन्नड़ भाषा पर विवादित बयान

कमल हासन का कन्नड़ भाषा पर विवादित बयानअभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर की गई टिप्पणी पर शुक्रवार (30 मई, 2025) को कहा कि यदि वह गलत नहीं हैं, तो माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है। हासन ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा, “यह लोकतंत्र है। मैं कानून और न्याय में विश्वास करता हूं। मेरा प्यार कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए सच्चा है।”
उन्होंने कहा कि उनके बयानों को विवादित बनाने वाले लोग मुद्दे को उलझा रहे हैं। हासन ने तमिलनाडु को एक खुला और विविधता से भरा राज्य बताया। उनका यह बयान फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर हुए विवाद के बीच आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है। इसके बाद कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हुए और बीजेपी- कांग्रेस दोनों ने उनसे माफी की मांग की है।
