गोरखपुर रूट पर 1 से 4 जुलाई तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

नई दिल्ली / लखनऊ: उत्तर रेलवे के गोंडा-धार रेलखंड पर तीसरी लाइन निर्माण को लेकर 24 जून से 30 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और 1 से 4 जुलाई 2025 तक रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में कई ट्रेनें निरस्त, आंशिक रूप से संचालित या डाइवर्ट की जाएंगी।
निरस्त की जाने वाली ट्रेनें (1-4 जुलाई 2025):
15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस
15082/15081 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस
15033/15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
गोमतीनगर से आरंभ/समाप्त होने वाली ट्रेनें:
07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल (27 जून)
19409/19410 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस
22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस (29 जून)
12512 तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस
12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस
22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस
11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
डाइवर्ट होकर चलने वाली ट्रेनें (अयोध्या मार्ग):
15078 गौमती नगर–कामाख्या एक्सप्रेस (30 जून)
15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (29 जून)
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (30 जून, 3-4 जुलाई)
15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (30 जून)
15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (30 जून)
15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (1 जुलाई)
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1 जुलाई)
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति
22587 गोरखपुर-पलट्टी सुपरफास्ट (1 जुलाई)
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस
12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाध एक्सप्रेस
12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस (1-3 जुलाई)
14674/14650 शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस
12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस (1 जुलाई)
12553 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1, 3, 4 जुलाई)
14673/14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस (जयनगर से)
15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस (1 जुलाई)
15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस (2 जुलाई)
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले संबंधित रेलवे स्टेशनों या IRCTC वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
