उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में जिलाधिकारियों से लेकर मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव और नगर आयुक्त तक शामिल हैं।
इस बदलाव के तहत लंबे समय से सूचना निदेशक के पद पर कार्यरत शिशिर सिंह को हटाकर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रमुख पदों पर नए चेहरे
एल. कोटेश्वर लू से परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और यूपीएसआरटीसी के अध्यक्ष का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी अमित गुप्ता को सौंपी गई है।
वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव बनाया गया है, जबकि वहां के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारियों में बड़े बदलाव
-
गाजीपुर: अविनाश कुमार
-
झांसी: मृदुल चौधरी
-
महोबा: गजल भारद्वाज
-
कुशीनगर: महेंद्र सिंह तंवर
-
संतकबीरनगर: आलोक कुमार
-
बरेली: अविनाश सिंह
-
अंबेडकरनगर: अनुपम शुक्ला
-
आजमगढ़: रविंद्र कुमार द्वितीय
-
भदोही: शैलेश कुमार
-
हापुड़: अभिषेक पांडे
विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में भी बदलाव
-
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने संजय कुमार मीणा
-
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी अनुभव सिंह को दी गई
-
गौरव कुमार को लखनऊ का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है
पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को अब विशेष सचिव (ऊर्जा) और यूपी-नेडा का निदेशक बनाया गया है।
