19 अप्रैल से BJP का वक्फ जागरुकता अभियान शुरू, मुस्लिम समाज को बताएंगे वक्फ कानून के फायदे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अल्पसंख्यक मोर्चा 19 अप्रैल से देशभर में वक्फ जागरुकता अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब मुसलमानों को वक्फ कानून से जुड़े लाभों के बारे में जागरूक करना है। BJP का मानना है कि वक्फ अधिनियम को लेकर समाज में कई भ्रांतियाँ फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएंगे कि वक्फ संपत्तियों का संरक्षण और उपयोग किस प्रकार उनके सामाजिक व आर्थिक विकास में मदद कर सकता है। इस अभियान के संचालन के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें बासित अली, त्र्यंबक त्रिपाठी और शिव भूषण सिंह जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। यह टीम अभियान की रणनीति तैयार करेगी और विभिन्न राज्यों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी। BJP के अनुसार, यह पहल राजनीतिक नहीं, बल्कि “सामाजिक जागरूकता का प्रयास” है, जिससे समुदाय के लोग अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें।
