बिहार के सुपरस्टार खेसारी लाल का जन्म दिन आज, जानिए संघर्ष की कहानी

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का आज यानि 15 मार्च को है। खेसारी लाल का जन्म 15 मार्च 1986 में हुआ था। वह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल यादव का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गरीबी, संघर्ष और मेहनत के बाद ही उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ है।
खेसारी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि घर में कई बार खाने तक के पैसे नहीं होते थे।
मिट्टी के कच्चे घर में पले-बढ़े खेसारी ने गरीबी को बहुत करीब से देखा। इस हालात को देखकर उन्होंने जल्दी ही अपने पिता की मदद करने का फैसला किया। दूध बेचना, खेतों में काम करना और छोटे-मोटे मजदूरी के काम उन्होंने बचपन से ही करने शुरू कर दिए थे। खेसारी का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ। रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव में पैदा हुए खेसारी का नाम पहले शत्रुघन कुमार यादव रखा गया था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम खेसारी लाल कर लिया था जिसके बाद अब वो इसी नाम से फेमस हैं।
खेसारी लाल यादव सिंगर बनना चाहते थे। फिर वह दिल्ली चले गए और वहां भी ढंग का काम नहीं मिला तो उन्होंने पत्नी चंदा देवी के साथ लिट्टी चोखा का ठेला लगाया। लेकिन इस दौरान वह अपने खुद के गाने को रिकॉर्ड कर कैसेट बनाया करते थे और उसे दुकान-दुकान पर जाकर खुद बेचते थे। कई दुकानों पर उन्हें आलोचना भी सुननी पड़ी, गलियां भी सुनने को मिली लेकिन वह लगातार प्रयास करते रहे, उनकी मेहनत रंग लाइ , इसी बीच उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। उसके बाद खेसारी लाल यादव ने जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

