Facebook Twitter Instagram youtube youtube

चंडीगढ़ में चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन, किए गए है सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 चंडीगढ़ में चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन, किए गए है सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Spread the love

चंडीगढ़। कल सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बीच हुई बैठक बेनतीजा होने के बाद किसान आज से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे हैं।

किसानों की मांगों में कृषि नीति को लागू करने, भूमिहीन मजदूरों और किसानों को भूमि वितरण जारी करने, कर्ज माफी शामिल हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी रास्तों को सील कर दिया है और यात्रियों को इन रास्तों से बचने की सलाह जारी की है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील की कि वे सड़कों, राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध न करें, क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होगी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 30 से अधिक किसान संगठनों का एक समूह है और उसने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच मार्च से चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक धरना देने का आह्वान किया है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *