Facebook Twitter Instagram youtube youtube

पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में निधन

 पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में निधन
Spread the love

पणजी , गोवा – पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वे अपने गृहनगर (पणजी से लगभग 30 किलोमीटर दूर) स्थित घर पर थे। उन्हें बाद में पोंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें करीब 1 बजे रात में मृत घोषित किया।

रवि नाइक का राजनीतिक करियर बहुत लंबा और प्रभावशाली रहा। वे  7  बार विधायक चुने गए।

पोंडा विधानसभा क्षेत्र में 6 बार और मर्काईम विधानसभा क्षेत्र में 1 बार

उन्होंने विभिन्न समय पर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) ,कांग्रेस और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।

1984 में पोंडा से एमजीपी टिकट पर विधायक बने , 1989  में मर्काईम से जीते , वहीँ 1999 , 2002 , 2007 , 2017 में कांग्रेस टिकट पर विधायक और 2022 में भाजपा टिकट पर पोंडा से विधायक बने।

रवि नाइक दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे :

1. जनवरी 1991 – मई 1993 : प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट गठबंधन सरकार का नेतृत्व ,
2. अप्रैल 1994 : केवल छह दिनों (2–8 अप्रैल) के लिए मुख्यमंत्री, राज्य का सबसे छोटा कार्यकाल
3. वे  1998  में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उत्तर गोवा से सांसद भी निर्वाचित हुए।

रवि नाइक अपने पीछे पत्नी , दो बेटे , एक बहू और तीन पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर पोंडा के खडपाबंध स्थित घर पर रखा गया है, जहां हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा:

” गोवा सरकार में मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोकसेवक के रूप में याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति। “

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा:

” वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री श्री रवि नाइक जी का निधन गोवा की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका नेतृत्व, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। “

 

 

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *