यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारी
लखनऊ, 17 सितंबर — उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 16 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:-
हेमराज मीना को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक के पद से मुख्यालय भेजा गया है।जय प्रकाश सिंह को कप्तान उन्नाव की जिम्मेदारी मिली है।
संजीव सुमन को कप्तान देवरिया बनाया गया है।
विक्रांत वीर को भी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।नीरज जादौन को एसएसपी अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अशोक कुमार मीना को हरदोई का कप्तान नियुक्त किया गया है।
अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का कप्तान बनाया गया है।दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का कप्तान बनाया गया है।डॉ. अनिल कुमार को एसएसपी आजमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
केशव कुमार को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है। अभिजीत आर शंकर को अम्बेडकर नगर का एसपी नियुक्त किया गया है।
अभिषेक भारती को औरैया का कप्तान बनाया गया है।
मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज में डीसीपी का पद सौंपा गया है।अनिल कुमार झा को रेलवे आगरा की पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।सर्वेश कुमार मिश्रा को सेना नायक चौथी वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है।
ये तबादले वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं और पदभार संभालने के क्रम में किए गए हैं। अधिकारियों की नई जिम्मेदारी के साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।



