Facebook Twitter Instagram youtube youtube

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने चले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,यात्रा का ऐलान

 भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने चले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,यात्रा का ऐलान
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर 7 से 15 नवंबर तक पदयात्रा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में यदि हिन्दू संस्कृति और परंपराओं को मजबूत नहीं किया गया, तो पड़ोसी देशों जैसी स्थिति बन सकती है। इस यात्रा में वे दिल्ली से वृंदावन तक चलेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने वृंदावन में संतों, धर्माचार्यों और तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में हिंदू राष्ट्र का भाव जागरूक करना है। इसके साथ ही, सनातन धर्म की एकता को बढ़ावा देना और ब्रजमंडल में मांस व मदिरा पर प्रतिबंध लगाने की भी जनजागरण की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का रास्ता करीब 140 किलोमीटर का है। इसका मुख्य मकसद- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, यमुना नदी की साफ-सफाई अभियान को तेज करना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की प्रतिष्ठा को मजबूत करना है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के काशी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ सतुआ बाबा भी मौजूद थे। दर्शन के बाद वे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे और नेपाल व बांग्लादेश में हुई तख्तापलट की घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत को इन घटनाओं से सीख लेनी चाहिए और देश को स्पष्ट रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी है।

इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी की मां के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की और कहा कि किसी की भी मां पर बोलना निंदनीय है। ऐसी बात से धूर्तता और असम्मान जाहिर होता है। मीडिया से बातचीत में बाबा बागेश्वर ने कहा कि वे बिहार के गया जा रहे हैं। वहां पितरों के तर्पण के लिए जाना जरूरी है, चुनाव के लिए नहीं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *