Facebook Twitter Instagram youtube youtube

दिल्ली हुमायूं का मकबरा हादसा: दरगाह शरीफ पत्ते शाह की छत गिरी, 6 की मौत, कई घायल

 दिल्ली हुमायूं का मकबरा हादसा: दरगाह शरीफ पत्ते शाह की छत गिरी, 6 की मौत, कई घायल
Spread the love

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ऐतिहासिक हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:55 बजे सूचना मिली कि दरगाह शरीफ पत्ते शाह से सटे कमरे की दीवार और छत भारी बारिश के कारण गिर गई है। उस वक्त कमरे में 10–12 लोग मौजूद थे।

तुरंत ही पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया।

मृतक और घायल

हादसे में 3 पुरुष और 3 महिलाएं की मौत हो गई।

घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर, लोकनायक (LNJP) और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में एक 4 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

एक महिला सुरक्षित बाहर निकल आई जिसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

एफआईआर दर्ज

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 290, 125 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी इमारत बनी मौत का सबब

जानकारी के मुताबिक, यह दरगाह करीब 700 साल पुरानी है, जबकि जिस कमरे की छत गिरी, वह लगभग 60 साल पुराना था। बारिश के चलते दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक ढह गईं।

स्थिति नियंत्रण में

फिलहाल घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *