Facebook Twitter Instagram youtube youtube

भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री का निधन

 भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री का निधन
Spread the love

बॉलीवुड फिल्म उद्योग के लिए एक दुखद खबर आई है। बॉलीवुड की मशहूर और सबसे उम्रदराज अभिनेत्री , कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कामिनी कौशल ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और अपने दौर की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई।

कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1946 में चेतन आनंद की फिल्म ” नीचा नगर “ से की। यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी सराही गई। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसने कान फिल्म समारोह में प्रतिष्ठित पाल्मे डोर (गोल्डन बाम) पुरस्कार जीता। इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर पहचान दिलाई। 1946 से 1963 तक वह मुख्य नायिका के रूप में काम करती रहीं , और उस दौर में उन्होंने अशोक कुमार , राज कपूर , दिलीप कुमार , देव आनंद और राज कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनकी सहज और स्वाभाविक अभिनय शैली ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया।

कामिनी कौशल ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ” नीचा नगर “ से की , जिसने उन्हें विश्वभर में प्रसिद्धि दिलाई। आगे चलकर , उन्होंने 1956 में फिल्म ” बिराज बहू “ में अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। उनके अभिनय के प्रति समर्पण और कला के प्रति लगाव ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक खास जगह दिलाई।

शादी के बाद , कामिनी कौशल ने अपने फिल्मी करियर से कुछ वक्त के लिए दूरी बनाई। उन्होंने बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट में मुख्य अभियंता रहे ब्रह्म एस सूद से शादी की, जो उनके जीजा थे। दरअसल , यह शादी उस समय हुई थी जब उनकी बहन की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी , और उसी समय उनकी शादी कराई गई। लंबे समय बाद , उन्होंने फिर से अभिनय में वापसी की। उनकी वापसी के दौरान , उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों का भी दिल जीता। उन्होंने शाहरुख खान की ” चेन्नई एक्सप्रेस “ में दादी का किरदार निभाया। इसके अलावा , उन्होंने आमिर खान की ” लाल सिंह चढ़्ढा “ में कैमियो भूमिका निभाई और शाहिद कपूर की फिल्म ” कबीर सिंह “ में भी अपनी दादी का किरदार निभाया।

उनकी व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो , वह अपने परिवार में सबसे छोटी बहन थीं। उनके पिता , प्रोफेसर शिव राम कश्यप , एक सम्मानित वैज्ञानिक थे , जिन्हें भारतीय वनस्पति विज्ञान का जनक माना जाता है। उनके परिवार में पाँच भाई – बहन थे। उनके जीवन की अनेक बातें चर्चा में रहीं , जिनमें कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद , उनका दिल दिलीप कुमार के साथ लगा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनके अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं।

उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि एक सूत्र ने पत्रकार विक्की लालवानी को दी। सूत्र ने बताया कि उनका परिवार बेहद गोपनीय है और उन्हें प्राइवेसी की जरूरत है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है , लेकिन उम्र संबंधी समस्याओं को उनकी मौत का कारण माना जा रहा है। उनके निधन से भारतीय सिनेमा में एक बड़ा खालीपन आ गया है।

कामिनी कौशल का नाम भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की महान अभिनेत्रियों में शुमार है। अपने लंबी और समर्पित करियर के दौरान , उन्होंने न केवल अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी कला , सादगी और मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वह हमेशा भारतीय सिनेमा की एक प्रेरणादायक मिसाल रहेंगी, और उनकी यादें और फिल्में सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। – Report by : वंशिका माहेश्वरी

 

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *