केन विलियमसन की IPL में वापसी ,अब टीम का नेतृत्व संभालेंगे
Kane Williamson : न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन को लेकर बड़ी खबर। केन विलियमसन ने IPL में वापसी की। IPL का पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे विलियमसन , लेकिन इस बार वह IPL में नजर आएंगे। केन विलियमसन अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा बन गए हैं , लेकिन वह खिलाड़ी के रूप में नहीं , बल्कि रणनीतिक सलाहकार के तौर पर टीम की मदद करेंगे। यानी मैदान पर खेलेंगे नहीं , बल्कि टीम को योजना बनाने और रणनीति तय करने में मार्गदर्शन देंगे।
संजीव गोयनका ने बताई यह बातें
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने केन विलियमसन के फ्रैंचाइजी से जुड़ने का किया ऐलान। संजीव गोयनका ने एक्स के जरिए लिखा – केन विलियमसन अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) परिवार का हिस्सा बन गए हैं और उन्हें रणनीतिक सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल करके टीम को बहुत खुशी हो रही है। उनके अनुभव , रणनीति बनाने की क्षमता , खेल की समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की काबिलियत टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा , केन पहले SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। दोनों टीमों , डरबन सुपर जायंट्स और लखनऊ सुपर जायंट्स , के मालिक संजीव गोयनका हैं।
2026 के IPL में नई भूमिका में दिखेंगे केन
केन विलियमसन IPL से लंबे समय से दूर हैं। उनका आखिरी IPL मैच 2024 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेला गया था , लेकिन उस सीजन वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे। पिछले सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब आगामी सीजन में केन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए मैदान के बाहर रणनीति बनाने वाली भूमिका निभाएंगे। LSG के फैंस केन को इस नई भूमिका में देखकर बहुत उत्साहित हैं। इसका अंदाजा संजीव गोयनका के ट्वीट पर आए कमेंट्स से लगाया जा सकता है। LSG फैंस ने केन का गरमजोशी से स्वागत किया है।
IPL में केन विलियमसन ने अब तक 79 मैच खेले हैं और 35.46 के औसत से 2128 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना पहला IPL सीजन 2015 में खेला था और SRH और GT की टीमों का प्रतिनिधित्व किया।
अब केन एक नई टीम के साथ नई भूमिका निभाने वाले हैं।



