Facebook Twitter Instagram youtube youtube

नागपुर में RSS का शताब्दी विजयादशमी उत्सव शुरू

 नागपुर में RSS का शताब्दी विजयादशमी उत्सव शुरू
Spread the love

नागपुर , 2 अक्टूबर 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) शुक्रवार को विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस मौके पर नागपुर के रेशीमबाग स्थित संख मुख्यालय में भव्य समोराह का आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को ही नागपुर पहुंचे थे और उन्होंने दीक्षाभूमि जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। इस अवसर पर मोहन भागवत का वार्षिक विजयादशमी संबोधन भी हुआ।

संघ ने अपनी 100 वीं वर्षगांठ पर देशभर में 1 लाख से ज्यादा हिन्दू सम्मलेनों और विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है। नागपुर में इसकी औपचारिक शुरुआत हुई।

1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन 17 कार्यकर्ताओं के साथ संघ की स्थापना की थी।1926 में संगठन का नाम “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” रखा गया और पहला पथ संचलन हुआ।1995 से विजयादशमी उत्सव नागपुर के रेशीमबाग मैदान में आयोजित किया जा रहा है

शताब्दी वर्ष होने के कारण इस बार करीब 21 हज़ार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए, जो पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है । समारोह में 50 से अधिक देशों जैसे घाना, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका से प्रतिनिधि भी शामिल होने पहुंचे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *