Facebook Twitter Instagram youtube youtube

बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

 बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
Spread the love

बिजनौर :बिजनौर में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना हुई। सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं सका।

घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। नायब तहसीलदार राजकुमार बागपत जिले के थाना छपरौली के गांव कुरड़ी के निवासी थे। वे अपने परिवार के साथ सरकारी कॉलोनी में रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को वे इलाहाबाद हाईकोर्ट से वापस लौटे थे। घर लौटने के बाद वे अपने कमरे में गए और अंदर से कुंडी लगाकर खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी से सटाकर मारी गई थी।

गर्मी की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ राजकुमार का दरवाजा तोड़कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी कोशिशें की, लेकिन वे नहीं बच सके।

डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंच गए हैं। वह अस्पताल में डॉक्टरों से बात कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में सहम का माहौल बना गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *