Facebook Twitter Instagram youtube youtube

50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी, बिहार बंद पर तेजस्वी यादव का पलटवार

 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी, बिहार बंद पर तेजस्वी यादव का पलटवार
Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले ने राजनीति को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर नाराजगी जताई है।

तेजस्वी ने कहा कि किसी की भी मां को गाली देना गलत है। उन्होंने कहा कि मां तो मां होती है। मां शब्द लेते ही बहुत सुकून मिलता है। बेजुबान की भी मां होती है। किसी भी की मां को आशा शब्द नहीं बोलना चाहिए। हम लोग इसके पक्षधर नहीं है। ना हीं हम लोगों के संस्कार में यह है। रेवन्ना के प्रचार में मोदी जी जाते हैं। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी, सोनिया जी को इतनी बद्दी बद्दी गालियां दी गई। नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया गया।

उन्होंने पूछा कि जब भाजपा के नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान किया जाता है, तो प्रधानमंत्री क्यों चुप रहते हैं। तेजस्वी ने कहा, “कर्नाटक में महिलाओं से बलात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना के प्रचार में प्रधानमंत्री गए। सोनिया गांधी को गाली दी गई। नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल किए गए। मुझे सदन में भाजपा के विधायकों ने मां-बहन की गालियां दीं। कई भाजपा नेता महिलाओं का अपमान ऑन कैमरा कर चुके हैं। ऐसे व्यक्ति को भाजपा पार्टी जॉइन कर सम्मानित भी किया गया, तो फिर पीएम मोदी कहां थे?”

तेजस्वी ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। दिखावटी राजनीति से अब काम नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का मंगलवार को दिए गए बयान पर कि वे गाली का जवाब नहीं देते, पर तेजस्वी ने कहा कि जब पीएम विदेश में थे, तब वे हँसी-मज़ाक कर रहे थे, और जब भारत लौटे, तो रोना याद आ गया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *