Independence Day 2025: पीएम मोदी ने 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण देकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट का भाषण देकर एक नया इतिहास रच दिया। यह उनका अब तक का सबसे लंबा भाषण है, जिसने पिछले साल (2024) के 98 मिनट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला
- 2015: पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद 88 मिनट का भाषण देकर जवाहर लाल नेहरू के 72 मिनट वाले रिकॉर्ड को तोड़ा।
- 2024: 98 मिनट का भाषण, उस समय का सबसे लंबा।
- 2025: 103 मिनट का भाषण, अब तक का सर्वाधिक।
तिरंगा फहराने में भी नया कीर्तिमान
पीएम मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। यह उपलब्धि पहले सिर्फ जवाहर लाल नेहरू के नाम थी (लगातार 17 बार)। इंदिरा गांधी ने 11 बार यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसे पीएम मोदी ने इस बार पीछे छोड़ दिया।
सबसे छोटे भाषण के रिकॉर्ड
- जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी: 14 मिनट
- अटल बिहारी वाजपेयी: 25 मिनट
- डॉ. मनमोहन सिंह: 32 मिनट
- पीएम मोदी: 65 मिनट (2014)
भाषण में क्या-क्या शामिल रहा?
पीएम मोदी ने अपने इस लंबे भाषण में आत्मनिर्भर भारत, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान पर कड़ा रुख, और अमेरिका को इशारों में जवाब देने जैसे कई मुद्दों को शामिल किया। साथ ही, उन्होंने किसानों के हित, वोकल फॉर लोकल और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूती पर भी जोर दिया।



